Box Office: अक्षय कुमार की होली हुई ‘केसरी’, पहले दिन कमाई का सैलाब!

मुंबई। Kesari Box Office Collection होली के दिन रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘केसरी’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बर्दस्त प्रदर्शन किया है। पहले दिन की कमाई देखकर ऐसा लगता है कि होली पर इस बार सिर्फ़ केसरिया रंग ही फ़िज़ा में उड़ा है। 

21 मार्च को ‘केसरी’ देश में 3600 स्क्रींस और ओवरसीज़ में 600 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी। ट्रेड जानकारों के मुताबिक, फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर ₹21.06 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया है, जो 2019 में सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन है। फ़िल्म ने इस साल रिलीज़ हुई सभी फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जानकार बताते हैं कि ‘केसरी’ ने गुरुवार को 3 बजे के बाद रफ़्तार पकड़ी, क्योंकि दोपहर तक देशभर में होली के त्योहार का असर रहता है। गोल्ड के बाद केसरी अक्षय कुमार की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है। गोल्ड ने ₹25.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। ‘केसरी’ को चार दिनों का ओपनिंग वीकेंड मिला है और उम्मीद की जा रही है कि फ़िल्म ₹100 करोड़ का पड़ाव आसानी से छू लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed