यूपी में रसोई तक पहुंचकर महंगाई की आंच बढ़ाएगी सपा की महिला ब्रिगेड, डिंपल यादव ने भी तेज किया संपर्क

लखनऊ, । रसोई गैस के बढ़ते दामों के बीच महिलाओं की रसोई में महंगाई का तड़का अब सपा राजनैतिक मुद्दा बनाएगी। समाजवादी पार्टी की महिला सभा सप्ताह में चार दिन महिलाओं से उनके घर पर संवाद करेगी। इस दौरान बढ़ते दामों को लेकर महिलाओं की नाराजगी से मुददे को धार देने की तैयारी है। जिला संगठन की महिला सभा ने घर-घर महिलाओं से संवाद की शुरुआत भी कर दी है।

सपा आधी आबादी को साधने के लिए अपनी महिला ब्रिगेड को मजबूती प्रदान कर रही है। महिला कार्यकर्ताओं से पूर्व सांसद डिंपल यादव ने भी संपर्क तेज कर दिया है। जबकि महिला कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत भी हो गई है। वहीं दूसरी तरफ महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाकर महंगाई के मुद्दे को भुनाने का प्रयास भी तेजी पकड़ने लगा है। सपा की जिला महिला सभा सोमवार को सरोजनीनगर, बुधवार को बख्शी का तालाब, शनिवार को मोहनलालगंज और रविवार को मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में डेरा डालेगी। सपा की महिला कार्यकर्ता हर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाएगी। जहां वह महिलाओं व गृहणियों से संवाद करेगी। महिला सभा जहां पिछली सपा सरकार में महिलाओं के लिए शुरू हुई 1090 हेल्पलाइन सेवा जैसी योजनाओं की उपलब्धि गिनाएगी। वहीं महंगाई से उनपर पड़ रहे आर्थिक बोझ के जरिए सरकार को घेरने का प्रयास भी करेगी।

महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव ने बताया कि सप्ताह में चार दिन विधानसभावार पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की कमेटी घर-घर जाकर महिलाओं से संवाद करेगी। उनके साथ महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इसकी शुरुआत महिला सभा ने शुरू कर दी है।

वहींसुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद गठबंधन का ऐलान कर दिया। उन्होंने ””अबकी बार, भाजपा साफ”” का नारा भी दिया। कहा कि दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए सपा से गठबंधन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed