प्रियंका गांधी वाड्रा को आगरा जाने की मिली अनुमति, पुलिस कस्‍टडी में मौत मामले में पीड़ित परिवार से जा रहीं मिलने

लखनऊ, जेएनएन। आगरा चोरी के शक में हिरासत में लिए गए सफाई कर्मचारी अरुण की पुलिस हिरासत में मौत को लेकर यूपी में एक बार सियासी माहौल गरमा गया है। मृत अरुण के स्वजन से मुलाकाल करने आगरा जा रहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर रोक दिया है। इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प भी हो गई। फिर भी वह आगरा जाने की जिद पर अड़ी रहीं तो लखनऊ पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनको पुलिस लाइन ले जाया गया। 

लखनऊ में करीब एक घंटे तक चले ड्रामे के बाद प्रियंका को प्रशासन ने आगरा जाने की अनुमति दे दी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उनके साथ चार लोगों को आगरा जाने की इजाजत दी गई है। वह पुलिस हिरासत में मारे गए सफाई कर्मचारी के परिवार से मिलने आगरा जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed